रोटरी व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 14 वें  रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली  रोटरी व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वें रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री मौर्या ने कहाकि रक्तदान के जरिए एक व्यक्ति तीन जिंदगियां बचा सकता है। हम सभी को इस महादान के अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि खून देकर किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी समाजसेवा है। वरिष्ठ रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि संस्था आगे भी समाजसेवा के कार्यों को बढ़ चढ़कर करती रहेगी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल व सचिव अरविंद अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। शिविर में विधायक आशुतोष मौर्या ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर डा. मनोज माहेश्वरी, डा. सुविधा माहेश्वरी, डा. प्रवीण शर्मा, आलोक गर्ग, ऋतु अग्रवाल, लता अग्रवाल, विपिन कुमार टीटू, सुभाष अग्रवाल, आशा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल गुप्ता, संदीप रस्तोगी, विनय प्रकाश, मुदित अग्रवाल, विनय शर्मा, ममता अग्रवाल, सचिन वार्ष्णेय, जयपाल, देवेन्द्र भट्ट, नन्हें मियां, धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, डा. अनुज आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!