स्वीट शॉप में लगी आग लाखों की संपत्ति स्वाहा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में महाबा नदी को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक स्वीट शॉप में मध्य रात्रि अचानक लगी आग से ढाई लाख रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई I राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति की जांच आख्या रिपोर्ट तहसील प्रशासन को उपलब्ध करा दी है I
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अकबराबाद के महा बा नदी जाने बाले मार्ग पर स्थित सीमा स्वीट शॉप मैं रात्रि 2:00 बजे के लगभग अचानक आग लग गई आग लगने से शॉप में रखा सामान मिठाई फर्नीचर बर्तन नगदी जलकर राख हो गई शॉप स्वामिनी सीमा पत्नी विजय ने जानकारी देते हुए बताया की शॉप में रात 2:00 बजे के बाद अचानक आग लगने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे तब तक शॉप में सब कुछ जलकर राख हो चुका था उन्होंने बताया शॉप में लगभग ₹3 लाख से ज्यादा की संपत्ति एवं नकदी जलकर राख हो गई I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

