बरैया में हुआ भव्य खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

सूरतगंज, बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र के बाबापुरवा मजरे बरैया में श्री राम जानकी मंदिर पर रविवार रात एक विशाल खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम महोत्सव में बाबा श्याम का मनमोहक दरबार सजाया गया जो देखते ही बनता था। रविवार शाम से ही खाटू श्याम के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे और खाटू श्याम की ज्योति जलाकर पूजा अर्चना करते हुए श्री श्याम महोत्सव की शुरुआत की गई। श्री खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे भक्तों ने परिवार क्षेत्र और देश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महोत्सव में पहुंचे भजन गायको ने श्री श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में तरुण राजन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने लोगो को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जिसमे तरह-तरह की महमोहक झांकियों ने लोगों को खाटू श्याम के जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया। जब से सांवरे ने पकड़ा मेरा हाथ हो गई मेरी बल्ले-बल्ले…. हारा हूं बाबा तुझ पर भरोसा है…. श्याम थारी चौखट पर आया हूं मैं हार के… मैंने ढूंढ लिया हर धाम बाबा कहा मिलेंगे जैसे भजन सुना कर भाव विभोर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबर कर दिया। महोत्सव में इत्र और पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र बना रहा। अनेकों प्रकार के भजन और मनमोहक झांकियों को देखने के लिए दूरदराज से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूरी रात महोत्सव में डटे रहे। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रामानंद वर्मा,भाजपा मंडल मंत्री राजीव शुक्ला राजू, सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि बलराज सिंह, अरविंद वर्मा, राहुल तिवारी, अभिषेक वर्मा अंशू, विजय, राजन, शिवरोहित वर्मा, बब्बू वर्मा, मनीष निगम, सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार, सरिता वर्मा, चांदनी, प्रतिभा, आराधना, प्रिया, गायत्री वर्मा, सुनील वर्मा, मनीष गुप्ता, विकास यादव, दुर्गेश अवस्थी सहित सैकड़ों श्री श्याम भक्त शामिल रहे।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!