सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं बच्चों की विदाई समारोह का आयोजन शिक्षकों ने प्रधानाचार्य को उपहार देकर भी भावभीनी विदाई
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मसौली ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय छुलहा बन्नी मे इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक श्री मनीराम जी को विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक भीमराज सुधाकर, वरिष्ठ सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी यादव, शिक्षामित्र प्रभात कुमार वर्मा तथा समस्त स्टाफ द्वारा विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय में उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके सम्मान कार्यकाल की प्रशंसा कर सम्मानित किया गया। आज के इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे मनीराम द्वारा कक्षा आठ के बच्चों का परीक्षा फल वितरित किया गया एवं सभी बच्चों को आज फेयरवेल पार्टी दी गई। साथ ही सोममवार को मनीराम ने इंचार्ज प्र.अ. भीमराज सुधाकर का तिलक कर उन्हें विद्यालय का समस्त उत्तरदायित्व सौंपा एवं शुभकामनाएं दी। समस्त विद्यालय स्टाफ एवं सभी बच्चों ने मनीराम को विनम्र विदाई दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती देवी तथा आसपास के समस्त विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ सहायक अध्यापिका विजयलक्ष्मी यादव द्वारा मनीराम को माल्यार्पण, पुष्पार्पण कर सेवानिवृत्ति के नव जीवन की शुरुआत की शुभकामना हेतु श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

