घर में घुसकर महिला को पीटा, मुकदमा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
जहांगीराबाद, बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम हसरा निवासी सुशीला पत्नी रामअचल ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है। सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसका थाना क्षेत्र के ही बेलही निवासी राम सिंह पुत्र रामेश्वर, तारा चंद्र व आशीष पुत्र राम सिंह से कुएं को लेकर पुराना विवाद है। 31 मार्च की रात करीब दस बजे आए और गालिया देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। बचाने दौड़ी पुत्री हेमा व पुत्र उमेश की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है विक्षिय जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले में तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

