नगरपालिका की गौशाला में गौवंश पशुओं का हुआ हाल बेहाल, जिम्मेदार मौन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। नगर पालिका की गौशाला में गौवंशो का हाल बेहाल वही अधिकारियों की नाक तक बनी गौशाला में गौवंशों की स्थिति काफी दयनीय बनती जा रही है। आए दिन गौवंश बीमार होकर गिर जाते हैं। फिर वो उठ भी नहीं पाते। उनके रख रखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। कौए उनके शरीर को नोचना शुरू कर देते हैं। पशु चिकित्सक उपचार के नाम पर केवल इंजेक्शन लगाकर अपना फोटो क्लिक करवाकर चले जाते हैं। अधिशासी अधिकारी भी गौशाला की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि वो खुद में एक पशु चिकित्सक हैं। गौशाला में उपचार के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। अगर समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने इस और ध्यान नही दिया तो गोवंशों के जीवन और बडा खतरा पड सकता है। तथा जिसकी कीमत गोवंशों को अपनी जान देकर क चुकानी पड रही है। तथा गोवंशीय पशुओं के चारे की चौकस व्यवस्था न होने के कारण भूखे प्यासे गौशालाओं मे तडप-तडप कर अपनी जान दे रहे है। गौशालाओं की व्यव्स्था ठीक न होने के कारण पशु-प्रेमियों मे भारी रोष व्याप्त है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

