दवाएं बाहर से लिखने पर होगी कार्यवाही: बृजेश पाठक डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरूवार को जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, विकास कार्याे, राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पॉवरप्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अवगत कराया। उपमुख्यमंत्रंी ने कहा कि किसी भी अपराध करने वाले अपराधी विशेष कर महिला एंव बाल अपराध करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश किया कि विद्युत बिलों में ओवर बिलिंग न हो तथा सभी उपभोक्ताओं को मोबाइल नम्बर रखते हुए बकाया बिल जमा करने के सम्बन्ध में पहले से ही एसएमएस भेजकर सूचित किया जाये तथा कर्मचारियों के द्वारा विद्युत बकाया बिल प्रत्येक उपभोक्ताओं तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे गरीब व्यक्ति जो प्रधानमंत्री आवास में पात्र नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किया जाये। जनपद बाराबंकी से अब तक कुल 722632 आयुष्मान कार्ड आवेदित किये जा चुके है जो कि कुल लाभार्थी संख्या का 43 प्रतिशत है। श्री पाठक ने कहा कि योगी कल्याण निधि में अतिरिक्त बजट सभी जिलों को दिया गया है शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता के क्रम में दवाएं बाहर की बिल्कुल न लिखी जाए, यदि कोई इस प्रकार की घटना प्रकाश में आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत पंचायत सहायकों के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में सीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी भवन मरम्मत के योग्य हो, मरम्मत कराकर सौंदर्यीकरण कराये जाये तथा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित किया जाये। श्री पाठक ने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा चिकित्सालयों में आने वाले मरीज व व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। समीक्षा बैठक के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आरती वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे
।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

