भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिद्धौर, बाराबंकी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सभी बूथों पर पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। विधानसभा दरियाबाद के मंडल देवीगंज में बूथ संख्या 450 सूपामऊ पर भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संबोधित कार्यक्रम को सुना गया। कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि पार्टी की स्थापना कर इसे समृद्ध और सशक्त करने वाले महान नेताओं को नमन करता हूं। पार्टी के मूल उद्देश्य जनसेवा को कार्यकर्ताओं ने मूर्त रूप देने का काम किया है। मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचकर विपक्षियों के सारे मंसूबे ध्वस्त करने का काम करेंगे। इस दौरान पार्टी के नव नियुक्त मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला उर्फ राजू, शक्ति केंद्र संयोजक आनंद तिवारी, उमेश शुक्ला, कुलदीप तिवारी, अर्जुन समेत बूथ के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

