बाराबंकी। स्थानीय निकाय के होने वाले चुनाव में आरक्षण को लेकर भाजपा नेता अनूप यादव ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रमुख सचिव नगर विकास व निदेशक नगर विकास से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। भाजपा नेता अनूप यादव ने बताया कि दिये गये पत्र में मांग की गई है कि 1892 से कभी बंकी नगर पंचायत को ओबीसी सीट का दर्जा नहीं दिया गया। वर्ष 2002 में महिला, 2007 में सामान्य, 2012 में महिला वर्ष 2017 में जनरल और 2023 में यह सीट फिर से सामान्य महिला कर दी गई। भाजपा नेता ने कहा इसे लेकर उन्होंने प्रमुख सचिव नगरीय विकास व निदेशक नगर निकाय से मिल कर अपना मांग पत्र देकर आपत्ति जता दी है और ओबीसी आरक्षण की मांग की। उन्होंने बताया कि बंकी नगर पंचायत के 22 लोगों ने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से चेयरमैन की सीट ओबीसी आरक्षण के तहत् लागू करने की मांग की है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

