अज्ञात बदमाशों ने सब्जी व्यापारी और उसके ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 49 हजार की नगदी सहित मोबाइल फ़ोन लूट कर फरार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार की भोर करीब चार बजे  अयोध्या लखनऊ हाईवे पर स्थित प्रतापगंज के निकट हूटर लगी चार पहिया वाहन सवार अज्ञात बदमाशों ने सब्जी व्यापारी और उसके ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर 49 हजार की नगदी सहित मोबाइल फ़ोन लूट कर फरार हो गए । पीड़ित सब्जी व्यापारी ने सफदरगंज पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर हरकत में आयी सफदरगंज पुलिस ने घटना की जांच शुरू की ओर पुलिस इस घटना को पूरी तरह संदिग्ध बता रही है।
गुरुवार की भोर करीब चार बजे नवीन मंडी बाराबंकी सब्जी लेने जा रहे कस्बा टिकैतनगर निवासी मुकीम पुत्र मुबारक अली अपने पिकप चालक मुकीम पुत्र शौकत अली के साथ बाराबंकी सब्जी मंडी सब्जी लेने जा रहा था सब्जी व्यापारी जैसे ही लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतापगज के निकट पहुँची तभी पीछे से हूटर लगी सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी ने पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया। और गाड़ी से उतरे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने मुकीम और उसके ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतार कर आधार कार्ड मांगा । फिर तलाशी लेते हुए जेब में रखी करीब 49 हजार की नगदी एव मोबाइल छीन लिया । मुकीम और उसके ड्राइवर ने जब इसका विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया और धमकाते हुए बाराबंकी की ओर फरार हो गये। तड़के हुई लूट की सूचना पीड़ितों ने सफदरगंज पुलिस को दी सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच करते हुए पीड़ित से तहरीर ले ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के सभी विन्दुओ पर जांच पड़ताल की जा रही है। चालक के पास से करीब 8 हजार रूपये व उसका मोबाइल भी मिला है। व्यापारी सूचना देने के बाद से लापता हो गया। उसके घर वाले भी इस घटना से अनजान है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!