रेलवे का ठेकेदार बता जेल की जमीन पर लगे पेड़ काटे, जेल प्रशासन ने दर्ज कराई एफआईआर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। जेल की जमीन पर खड़े पेड़ कुछ लोगों ने बुधवार को काट डाले। काटने वाला व्यक्ति और स्टाफ खुद को रेलवे कांट्रैक्टर बता रहे थे। मामले की जानकारी पर जेल अधीक्षक डॉ विनय कुमार समेत जेलर रणंजय सिंह ने वहां का मुआयना किया। साथ ही जेल प्रशासन अज्ञात के खिलाफ पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज करा रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि बिना अनुमति लिए पेड़ काटे गए हैं। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर बदायूं में नेकपुर अंडरपास के पास रेलवे का टीएसएस (ट्रैक्शन सब स्टेशन) है। टीएसएस से इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बरेली के बभियाना से लेकर कछला ब्रिज स्टेशन तक तकरीबन 60 किलोमीटर के क्षेत्र में पावर सप्लाई दी जाती है। टीएसएस के पास ही जेल की काफी जमीन पड़ी हुई है, जहां पूर्व में खेती होती थी। बुधवार सुबह दिन निकलने के साथ ही तकरीबन दर्जन भर लोग यहां पेड़ काटने के उपकरण लेकर आ पहुंचे और कटान शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि आंधी का मौसम है और यह पेड़ टीएसएस की बिजली लाइन पर गिर सकते हैं। ऐसे में हादसा तो होगा ही साथ ही ट्रेनों का संचालन बाधित हो जाएगा।
लकड़ी भी भर कर ले गए:- टहनियां काटने के बहाने दरख़्त को काटा गया और उसकी लकड़ी ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर यहां से दोपहर को ले जाई गई। रेलवे के कुछ जिम्मेदार दबी जुबान पहले तो पेड़ कटवाने का जिम्मा लेते नजर आए, लेकिन मामले की भनक जेल प्रशासन को लगी तो जेल अधीक्षक और जेलर मौके पर जा पहुंचे। हालांकि तब तक लकड़ी काटकर ले जा चुकी थी। जेल अधीक्षक ने बताया की इस मामले में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया जा रहा है। जो भी दोषी निकलेगा विवेचना के बाद पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!