साप्ताहिक बंदी खुली मिली 35 दुकानें, नोटिस जारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार मिश्र के द्वारा नगर अलापुर में सप्ताहिक बन्दी के दिन छापेमारी की। इस दौरान 35 खुली पाई गई दुकानों के विरूद्ध नोटिस जारी कर कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही काम करते हुए पाए गए 2 बाल श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया तथा उनसे काम कराने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए। टीम के साथ श्रम विभाग से रुबेश कुमार, गोपी आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!