(कार्यवाई) अपराधिक क्रियाकलापों में लिप्त दो गैंगस्टरों के घरों पर पुलिस प्रशासन ने डाले ताले,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। डीएम के निर्देश पर 2 गैंगस्टरों के मकान पर पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में ताले जड़ दिए। अफसरों के मुताबिक दोनों मकान अपराध की कमाई से बनाए गए थे। दोनों मकानों की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।
थाना उसावां क्षेत्र के गांव मिश्री नगला में रहने वाले रामनिवास और महावीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर, मारपीट समेत कई मुकदमे कायम हैं। पुलिस ने अपनी ओर से डीएम को भेजी रिपोर्ट में यह भी अवगत कराया था कि रामनिवास और महावीर ने एक संगठित गिरोह बना लिया है। भय दिखाकर असामाजिक क्रियाकलापों में लिप्त रहते हुए धन अर्जित कर रहे हैं। इसी धन से दोनों ने अपने मकान भी बनवा लिए हैं।
प्रशासन ने गैंगस्टरों के घरों की कीमत का आंकलन कराया। जबकि इसके बाद उन पर ताले डालने की मंजूरी दे दी गई। नतीजतन एसडीएम दातागंज व तहसीलदार की देखरेख में एसओ उसावां रामेंद्र सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और यहां मुनादी कराने के साथ ही गांव वालों की मौजूदगी में दोनों के घरों को जब्त करते हुए तालाबंदी कर दी गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

