पटरी विहीन सड़क पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं एनएचआई नहीं कर पा रहा सड़क सुरक्षा का कोई उपाय

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। पटरी विहीन सड़क पर दुर्घटनाए बढ़ी है जिसे रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय नहीं हो रहे हैं। बाराबंकी से घाघरा घाट तक जो सड़क बनी है उसमे पटरी नही है। आए दिन इस मार्ग पर विंदौरा के पास टी.आर भट्ठा, सुरवारी, रानी बाजार, साधारण पुर, लहड़रा मोड़, दुर्गापुर मोड़,व सिसउंडा मोड़ पर दुर्घटनाए होती रहती है। जाने चली जाती है।इस सड़क पर पटरी न होने से मोटरसायकिल सवार खतरा महसूस होने पर किनारे नहीं जा पाते बल्कि दुर्घटना का शिकार हो जाते है। सड़क के दोनों किनारे पटरी साफ सुथरी बनाई गई होती तो दो पहिया वाले वाहन को पास देते समय उसका उपयोग कर लेते लेकिन सड़क ही ऐसी बनी है कि इस पर चलना खतरों भरा सफर बना है। अभी भी पूरी सड़क पर दोनो ओर किनारे किनारे झाड़ी उगी हुई है। मोटर सायकिल सवारों के लिए पेंट से सड़क पर पट्टी बनाकर किनारे किनारे चलने का संकेतक बनाया गया था वह धूमिल हो गया है। पेंट से सड़क के बीच बनी लम्बी लाइन आने जाने वाले वाहनों की साइड बताती है वो भी धूमिल पड़ी है। कई जगह रेडियम संकेतक भी गायब है।लोगो का कहना है कि टोल लेकर कम से कम यात्रियो की सुरक्षा का तो एन एच आई ख्याल करे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!