सामाजिक न्याय के पुरोधा थे महात्मा ज्योतिबा फुले: मुकुट बिहारी पिछड़ों के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत मंगलवार को भाजपाइयों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन करके उनको नमन किया। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सिद्धौर के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में एक संगोष्ठी आयोजित करके मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक थे। कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा और असंख्य लोगों की आशा के स्रोत के रूप में महात्मा फुले का व्यापक सम्मान है। उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये अथक कार्य किया है। कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी महात्मा फुले ने बालिकाओं के लिये स्कूल आरंभ किया था तथा कन्या शिशु हत्या एवम बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाई थी। विधवा विवाह के हिमायती थे। उन्होंने जल संकट के समाधान के लिये भी अभियान चलाये थे। मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के गठन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मेडिकल शिक्षा में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण इस वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाएगा। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए भाजपा देश में सर्वस्पर्शी एवम् सर्वग्राही पार्टी बन चुकी है। संचालन अजीत वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने जनसंघ के समय से जुड़े रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवम् प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, प्रवीण सिंह सिसौदिया, मौलाना अलीम, संदीप वर्मा, सीताशरण वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्योतिबा फूले ने कुप्रथा को समाप्त किया: हाफिज अयाज

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने मंगलवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वंचितों एवं महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को बंद कराने और समाज में कुप्रथा को समाप्त करने के संघर्ष किया। उनका प्रमुख उद्देश्य शुद्र आतिशूद्रो को न्याय दिलाने, उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने, वंचित वर्ग के युवाओं को प्रशासनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में लगा दिया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, हुमायूं नईम खान, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, मोहम्मद सबाह, नसीम कीर्ति, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, सुरेश चंद गौतम, श्रीमती रूमी राय, श्रीमती तारावती, श्रीमती उर्मिला सैनी, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!