वृद्ध महिला की नदी में डूब कर मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कल्याणी नदी के किनारे शौच करने गई लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नदी में डूब कर मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बाजपुर निवासी दिलवासा पत्नी बेचू लगभग 75 वर्षीय मंगलवार को शौच करने के लिए गांव के निकट से गुजरी कल्याणी नदी के पास गई थी वहीं पर अचानक उसका पैर फिसल गया जिसके कारण वह नदी के गहरे पानी में चली गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन बुजुर्ग महिला नहीं दिखाई पड़ी जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों ने कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नदी से निकलवा कर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पोस्टमार्टम हेतु सबको जिला मुख्यालय भेज दिया है   ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!