इंसान की जिंदगी से करते हैं खिलवाड़ अवैध नर्सिग होम प्रशासन व चिकित्सा पदाधिकारी सबकूछ जानकर भी अंजान बन हुए है

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर में इन दिनों फर्जी नर्सिंगहोम की बाढ़ सी आ गई है जो इंसान की जिंदगी से करते हैं आए दिन खिलवाड़ अवैध नर्सिग होम फैले हुए हैं पूरे नगर में । जहां अनुभवहीन चिकित्सकों व नर्सो के माध्यम से आये दिन बड़े-बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं। इसे देखनेवाला कोई नहीं है। जबकि दिखावे के लिए इन सभी नर्सिंग होम में बड़े-बड़े डाक्टरों का नाम व एमबीबीएस डिग्री का साईनबोर्ड लगा हुआ है। इन सभी नर्सिंग होम में आये दिन डिलेवरी, हार्निया,एपेंडिक्स,बच्चेदानी, अबॉर्शन समेत अन्य कार्य धड़ल्ले से हो रहा है।
प्रशासन व चिकित्सा पदाधिकारी सबकूछ जानकर अंजान बने हुए हैं। स्थिति ये है कि एक दो नर्सिंग होम को ही मान्यता प्राप्त है,बाकी सभी नर्सिंग होम को सरकारी मान्यता भी प्राप्त नही हैं,साथ ही मानक के अनुसार भी व्यवस्था नहीं है। इन सभी नर्सिंग होम में रोगियों को ले जाने के लिए दलाल कार्यरत है। रोगियों को कम खर्च में इलाज करवाने का झांसा दिलाकर नर्सिंग होम में दाखिला करा देते हैं। जहां रोगियों का आर्थिक,मानसिक शोषण किया जाता है। साथ ही चिकित्सकों के माध्यम से दलाल को मोटी रकम दी जाती है। युवा वर्ग के मरीज लोक लज्जा के ख्याल से एर्वोसन के लिए नर्सिंग होम पहुंचते है,जहां कार्यरत चिकित्सक व नर्से मनचाहा रूपये भी ऐंठ ले रहे हैं। अनुभवहीन चिकित्सकों व नर्सों के कारण कभी कभी जच्चा बच्चा की मौत भी हो जाती है। घटना के उपरांत पीड़ित परिजनों को मैनेज करने में इन लोगो को माहरत हासिल है। बीते वर्ष एक नर्सिंग होम की शिकायत होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रशासन ने उक्त नर्सिंग होम में छापामारी कर नर्सिंग होम को सील कर दिया था । लोगों ने मांग की है कि जांच कमिटी गठित कर अवैध नर्सिंग होम पर शीघ्र कार्रवाई की जाये ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!