वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के चलते,हरियाली पर बेखौफ चल रहा आरा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । वन विभाग और पुलिस की मिलीभगत के चलते सफदर गंज थाना क्षेत्र में हरियाली पर बेखौफ चल रहा आरा रूकने का नाम नहीं ले रहा है । लकड़कट्टों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पच्चीस पेड़ का परमिट बनवा कर पचहत्तर पेड़ काट रहे हैं । इस अवैध कटान से इतना लाभ अर्जित होता है कि सब कुछ जानते हुए भी पुलिस और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहते हैं ।
मामला थाना सफदर गंज अन्तर्गत वनक्षेत्र सिरौली गौसपुर के ग्राम औलिया लालपुर का है ।यहां लकड़कट्टों ने ग्राम के दक्षिण महालक्ष्मी ईट भट्ठा के उत्तर स्थित ग्राम सदेंवा निवासी सहजराम वर्मा की कलम बाग मे चारों दिशाओं की खांई पर लगे एक नीम सहित सागौन के लगभग पचहत्तर पेड़ बीते 20 फरवरी से 25 फरवरी के बीच काट कर गायब कर दिये । विश्वसत सूत्रों के अनुसार इस बाग मे 25 पेड़ों को काटने का परमिट वन विभाग द्वारा जारी किया गया था । उक्त बाग मे पेड़ों को जमीन के बराबर से काटने के बाद लकड़कट्टों ने अपने गुनाह को छिपाने के लिए पेड़ों के ठूठों पर मिट्टी व पत्तियों को डाल कर उन्हे ढक दिया है ।हरे और प्रतिबंधित पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही अवैध कटान और उस पर वन विभाग और पुलिस की निष्क्रियता इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि इस काले कारोबार मे वह लकड़कट्टों के साथ सहभागी हैं । इससे पूर्व ग्राम तुर्कानी मे दरोगा रावत के खेत मे तीन बड़े शीशम के पेड़ , ग्राम बिरौली मे कैलाशपुरीे आश्रम के बौर से लदे आम के तीन पेड़ों को लकड़कट्टे काट कर उठा ले गये थे । बिगत दिनों परसा गांव के दक्षिण लगे एक विशाल गुलर एक महुआ का पेड़ कटा गया था जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के आदेश पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले मे जुर्माना राशि जमा कर कार्रवाई की थी ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

