टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुआ
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुआ क्वार्टर व सेमीफाइनल का शुभारम्भ, फाइनल आज शुक्रवार को सतरिख स्थित टीआरसी लाॅ काॅलेज में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता के द्वितीय दिन क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों ने एवं सेमीफाइनल में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में विजयी होने वाली दो टीम आज शनिवार को फाइनल राउण्ड में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में क्वार्टर फाइनल का आयोजन हुआ जिसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनकी प्रस्तुती एवं बहस को सुश्री सौम्या बरनवाल, श्री विप्लव बरनवाल, श्री कार्तिकेय बाजपेयी, डा. नितीश चतुर्वेदी, श्री अमित वी महाजन, डा. आलोक पाण्डेय, डा. पारस अनेजा, डा. अविनाश मिश्रा ने जज किया। प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण जैसे हावभाव, तार्किक उत्तर देने की क्षमता, विषय पर अच्छी पकड़ एवं सम्बन्धित विषय पर केस लाॅ का प्रस्तुतीकरण आदि पर जजों ने अंक प्रदान किए। सभी जजों द्वारा प्रदत्त अंक की गणना कर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली चार टीमों को सेमीफाइनल के लिए चुना गया।

भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र का शुभारम्भ सेमीफाइनल राउण्ड से हुआ। जिसके जज डा. शिव बहादुर तिवारी एसोसिएट प्रोफेसर, केएनआईपीएसएस सुल्तानपुर, श्री इन्द्रजीत शुक्ला चीफ स्टैण्डिंग काउंसिल, हाईकोर्ट इलाहाबाद, श्री राकेश कुमार मिश्रा वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा डा. पारस अनेजा असिस्टेंट प्रोफेसर, जयपुर विश्वविद्यालय रहेे। अन्त मंें प्रतिभागी टीमों के छात्रों एवं अंक प्रदान करने वाले जजों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देेकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक प्राचार्य, प्रवक्तागण, प्रतिभागी समस्त छात्र छात्राएं एवं समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

