बांसा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद अब्दुरज्जाक शाह रह0 की मजार शरीफ पर चादरपोशी के साथ सालाना उर्स का समापन आज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा बांसा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद अब्दुरज्जाक शाह रह0 की मजार शरीफ पर चल रहे आठ दिवसीय सलाना मेले मे दूरदराज से आये जायरीनो के लिए सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष मो0 आरिफ सलमानी की अगुवायी मे जगह जगह स्टाल लगाकर सबील व पानी का वितरण किया गया। सलमानी सविता वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो आसिफ सलमानी और प्रांतीय महामंत्री रिजवान अहमद सलमानी ने सैय्यद अब्दुर्रज्जांक शाह की मजार शरीफ पर चादरपोशी करते हुए कहा कि सूफ़ी संतो के आस्तानो पर आने से दिल को सुकून मिलता है उन्होंने मुल्क की सलामती की दुआए मांगी तथा एसोशियन के कार्यकर्ताओ द्वारा लगाये गये प्याऊ स्टालो का उद्घांटन किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मो जुबेर सलमानी ने समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा कि एक बार खाना भले ही न खाये लेकिन बच्चो को दीनी व बुनियादी तालीम अवश्य दिलाये। इस मौक पर ब्लॉक अध्यक्ष मो0 आरिफ सलमानी, सज्जाद अली सलमानी, बांसा अध्यक्ष मो फारुक सलमानी, सहीर सलमानी, कुर्बान अली सलमानी, मो जमील सलमानी, मो नाजिम सलमानी, मो इसराइल सलमानी, मो अतीक सलमानी, मो कलीम सलमानी, जिलानी सलमानी, मेराज सलमानी, मो रफी सलमानी, अफजाल सलमानी, नूर मोहम्मद सलमानी, हसीब सलमानी, अबरार सलमानी, मो आसिफ सलमानी, फिदा अली सलमानी, सरफुद्दीन सलमानी, मो सलीम सलमानी, मो कैफ सलमानी, मोहय्यद्दीन सलमानी, मो आलम सलमानी, मो अलीम सलमानी सहित सलमानी समाज के लोग मौजूद रहे ।
( चादरपोशी के साथ सालाना उर्स का समापन आज)

ईद के दिन से सैय्यद अब्दुर्रज्जांक शाह रह0 की मजार शरीफ पर चल रहे आठ दिवसीय सालाना मेले का समापन शनिवार को क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत एव सपा जिलाध्यक्ष हाफ़िज अयाज अहमद की चादरपोशी के साथ किया जायेगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष रिजवान संजय ने बताया की उर्स मे आज ग्रामीण अंचलो के जायरीनो की भारी भीड़ रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

