नलकूप में पूर्व में रखवाली करने वाले से युवक की हुई थी नोकझोंक
कौशाम्बी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव में नलकूप की छत में सो रहे एक नौकर का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है जब सुबह परिजन नलकूप पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे मामले की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है
घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी प्रेम उम्र 32 वर्ष पुत्र बड़े लाल गांव के ही एक नलकूप में रखवाली का काम करता है। रोज की तरह गुरुवार की रात 8 बजे खाना खाकर वह नलकूप में सोने के लिए गया था शुक्रवार की सुबह वह उठकर जब घर नहीं पहुंचा तो नाश्ता लेकर परिजन सुबह 9 बजे नलकूप पर पहुंचे। जहां प्रेम की लाश खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी। उसके चेहरे व पेट पर गंभीर घाव के निशान थे। चारों ओर बिखरा खून हत्याकांड की विभीषिका को बयां कर रहा था। लाश देख कर परिवार में कोहराम मच गया युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस को दी गई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके से फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत घटना स्थल से जुटाए हैं जिस नलकूप में मृतक रखवाली करता था इस नलकूप में इसके पूर्व दूसरा व्यक्ति रखवाली करता था जिसे नलकूप मालिक ने हटा दिया था इस बात को लेकर पूर्व में रखवाली करने वाले से युवक की नोकझोंक भी हुई थी पुलिस के मुताबिक मौत के घाट उतारे गए युवक प्रेम के चार बेटे व तीन बेटियां हैं। वह मेहनत मजदूरी और नलकूप की रखवाली कर मिलने वाले रुपए से अपने घर का खर्च चलाता था, हत्या के पीछे परिवार ने किसी तरह की रंजिश से साफ इनकार किया है। पुलिस प्रेम की हत्या से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है मृतक युवक के चेहरे व पेट पर गहरे जख्म के निशान है इंस्पेक्टर सराय अकिल विनीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। पंचायतनामे में पुलिस ने शव के चेहरे व पेट पर गहरे जख्म होने की बात दर्ज की है। हत्या के पीछे परिजन किसी प्रकार की रंजिश की आशंका नहीं जता रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के पश्चात हत्या के कई कारण स्पष्ट होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि परिवार की तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

