केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा कार्यालय का फीता काटकर किया उद्धघाटन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा कार्यालय का केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा फीता काटकर उद्घघाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में विकास का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। चारों तरफ चहुमुखी विकास हो रहा है। नगर निकाय में भाजपा के जीतने पर तीसरे इंजन की सरकार होगी 3 इंजन की सरकार से थोड़ा नगर का चहुमुखी विकास होगउद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार शिक्षित अशिक्षित लोगों को उद्योग धंधे और हर गांव तक सड़क निर्माण का कार्य काफी तेजी से चलाया जा रहा है। यदि नगर में 3 इंजन की सरकार आप लोग बनाते हैं तब नगर में विकास की गंगा बहने लगेगी प्रत्येक वार्ड में बिजली पानी सड़क की बेहतर व्यवस्थाएं होंगी उसके लिए लोगों को नगरपालिका के चक्कर लगाने नहीं होंगे उन्होंने भाजपा पर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर अध्यक्ष बनाए जाने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख पति एवं भाजपा वरिष्ठ नेता विक्रांत यादव पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना निकाय चुनाव प्रभारी राजीव शर्मा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया अंत में भाजपा प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर दीक्षा माहेश्वरी सौरभ माहेश्वरी सुभाष गौड़ अबडर शर्मा आदर्श सक्सेना सचिन शर्मा अनुराग दीक्षित रंजीत कौशिक पीयूष माहेश्वरी निशांत सक्सेना रजत राठी संजीव अग्रवाल आलोक माहेश्वरी तनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!