तीसरे दिन बरामद हुई छात्रा की लाष, परिजनों में मचा कोहराम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बड्डूपुर, बाराबंकी। एसडीआरएफ टीम ने शनिवार को काजी बेहटा पुल के निकट छात्रा के शव को तीसरे दिन बरामद किया है। लखनऊ से आई 12 सदस्यीय टीम 18 घंटे तक करीब 70 किलोमीटर तक सर्च आपरेशन करना पड़ा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फाटकपुरवा मंज़रे गौरा करौंदी निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री आयुषी वर्मा आरआर इंटर कालेज मसूदपुर में कक्षा 10 की छात्रा है।मंगलवार को आए यूपी बोर्ड परीक्षा फल मे उसने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। गुरुवार को वह साइकिल से कालेज गई थी। जहां कालेज प्रबंधन ने छात्रा को फूल माला पहनाकर सम्मानित भी किया था।कालेज से छुट्टी के बाद वह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर पुल शारदा सहायक नहर पर पहुंची और साइकिल व दुपट्टा पुल पर छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सके।छात्रा की तलाश के लिए बड्डूपुर थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया।टीम ने थाना क्षेत्र में बीबीपुर पुल से लखनऊ के बी,बी,डी, पुल तक करीब 70 किलोमीटर स्टीमर से नहर में घंटों छात्रा को तलाश शुरु की।शनिवार को सुबह समय करीब सात बजे एसडीआरएफ टीम ने काजी बेहटा पुल के निकट छात्रा के शव को बरामद किया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

छात्रा की मौत बनी पहली

आयुषी वर्मा ने हाईस्कूल में 86 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिस पर कालेज प्रबंधन ने छात्रा को सम्मानित भी किया था। उसके बावजूद भी छात्रा का अचानक यूं नहर में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर लेना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। छात्रा का अचानक यह कदम उठा लेना कोई न कोई कारण जरूर है। छात्रा की मौत परिजन व पुलिस दोनों के लिए पहेली बनी हुई है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!