मन की बात बनी देश में जनसंवाद का बड़ा मध्यम- शमीम अंसारी
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
जैदपुर बाराबंकी देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी द्वारा शुरू की गई मन की बात अब देश की नागरिकों के बीच जनसंवाद का एक बड़ा माध्यम बन गया है। इसके देश के पीएम द्वारा देश के सभी नागरिकों तक देश के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विचारों को नागरिकों तक पहुंचाया जाता है। जिसमें राजनीति का कोई लेना देना नहीं होता है यह मन की बात देश के विकास को नई दिशा देने का काम कर रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष शमीम अंसारी ने कही।

इस मौके पर बोलते हुए शमीम अंसारी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री का 100 वा मन की बात कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम आज पूरे देश में प्रधानमंत्री के आम लोगों से चुनाव का कार्यक्रम बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के द्वारा देश के विकास को सर्वांगीण दिशा देने के और की जा रही है को जान पाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। इस मन की बात का सबसे बड़ा गुण यह रहा है कि यह पूरी तरह से राजनीति से दूर रहा है। विभिन्न आयामों चाहे वह युवा शिक्षा परीक्षा के साथ पर्यावरण संबंधी मामलों में प्रधानमंत्री की सोच को जन-जन तक पहुंचाने में कामयाब रहा है। शमीम अंसारी ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की सेवा के लिए अधिकतम प्रयास किए जा रहे हैं। उसी का यह परिणाम रहा है कि आज भारत देश विश्व का चौथा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है यही नहीं आज आम लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंचाने में कामयाबी मिली है। देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले सड़कों का जाल बना है जो देश को विकसित देश की ओर ले जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी कुछ सालों में भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में होगा यही प्रधानमंत्री की इच्छा है और इसी के लिए वह अथक प्रयास भी कर रहे हैं। चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

