22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद,

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रविवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगंज रजबहा नहर मे एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। बीते कई दिनों से नहर मे पानी बंद होने के कारण आशंका जतायी जा रही है कि कही अन्यंत्र जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया हैं मृतक के कान एव नाक से खुन निकल रहा था । मौक़े पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगंज रजबहा नहर मे सेमरी झील मे रविवार को तेरते शव को देखकर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त की काफी कोशिश की परन्तु देर शाम तक शव की शिनाख्त नही हो सकी। मृतक के कान एव नाक से निकले खून को देखकर आशंका जतायी जा रही है कि युवक का कही अन्यंत्र जगह हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया हैं। मृतक तीन रंग की धारी दार शर्ट एव नीले रंग की अण्डरवियर पहने हुए हैं। मृतक के पास कोई भी वस्तु न मिलने से पहचान नही हो सकी तथा लाजवारिश अवस्था मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!