बाबर मियाँ को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन किए गए विकास कार्यों की जनता मे हो रही तारीफ

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी रात दिन मेहनत करके वोटरों को लुभाने मे लगे हैं। निवर्तमान चेयरमैन बाबर मियाँ लगातार सहसवान की जनता के बीच घूम रहे है बाबर मियाँ विकास का एजेंडा लेकर लोगों मे जा रहे हैं नगर पालिका सहसवान मे एक दो बार छोड़ हमेशा मीर परिवार का कब्जा रहा है जनता का हमेशा प्यार मीर परिवार को हमेशा मिलता रहा है। लोगों का कहना है इस बार जनता बाबर मियाँ को रिकॉर्ड मतों से जिताने जा रही हैं। वार्ता होने पर बाबर मियाँ ने बताया मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। हमारे परिवार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया हमेशा हर दुख सुख में जनता के साथ खड़ी रहा है। हमने पिछले 5 साल में रिकॉर्ड तोड़ काम भी किये सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मंत्री ने भी ट्वीट करके हमारी नगरपालिका की तारीफ की है। ये हम सब के लिए गर्व की बात है और हमारी नगर पालिका स्मार्ट सिटी बनने के लिए तैयार है। नगर मे 4 नई पानी की टंकी बन्ने जा रही है जिससे नगर को 4 हिस्सों मे पानी की सप्लाई मिलेगी ये नगर की जनता सब देख रही हैं लोग जीतने के बाद सबसे पहले अपना विकास करते हैं लेकिन हमारे परिवार ने कभी ऐसा नहीं किया। मेरे और मेरे परिवार के लिए सबसे पहले मेरा अपना नगर सहसवान है। विकास की बात करें तो नगर पालिका इतिहास मे पहली बार कई हॉट मिक्स रोड बने है चाहे प्रमोद कॉलेज से बिसौली स्टैंड तक डार्लिंग रोड,काज़ी मोहल्ले से मुईनुद्दीनपुर रोड,शहबाजपुर चौराहे से छोटे बाज़ार तक हॉट मिक्स रोड,नासरुल्लागंज से अकबराबाद तक हॉट मिक्स रोड,पठानटोला से क़ाज़ी मोहल्ले तक हॉट मिक्स,ईदगाह चौराहे से हाइवे तक हॉट मिक्स रोड,नयागंज मे ओपन जिम एवं पार्क,लड्डन मियां के पेट्रोल पंप से लेकर अकबराबाद होते हुए शाहबाजपुर तक हाईवे पर हाई माक्स लाइट जिससे दूदिया रौशनी से जगमगाता है हाई वे,ठन्डे पानी के पियाउ,शादी मे पानी का टेंक जो रु 500 देते थे पिछले चेयरमैन हमने उसे रु 300 किया लोगों पर अंधाधुंध टेक्स लगाए गए हमने उसे कम किया,नगर पालिका का मैदान शादी के लिए रु 5000 था उसे रु 3000 दुसरे के रु 3000 से कम करके रु 2000 किए, मंडी समिति के पास टैक्सी स्टैण्ड और सेकड़ो इंटरलोक सड़के बनबाई कोविड के समय जब नेता घरों मे सो रहे थे हम ऑक्सीजन सिलेंडर बाट रहे थे ये सारे काम जनता ख़ुद देख रही है। जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। हमें हर वर्ग के लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है। मुझे पूरा भरोसा ही नहीं यकीन है। कि इस बार मेरी जनता पहले ज्यादा मतों से जीत का रिकार्ड बनाने जा रहा हूँ।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!