भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में पसीना बहा रहे परिजन चुनावी जंग की जीत में जुटा पूरा परिवार, बहुओं ने संभाली प्रचार की कमान
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। जंग का मैदान हो या चुनावी रणक्षेत्र, जब अपनों का साथ मिल जाए तो मुश्किलें आसान हो जाती हैं। नगर निकाय चुनाव का डंका बजते ही जहां उम्मीदवारों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है, वहीं उनके मां-पिता, पत्नी, बच्चे, भाई और बहनों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव की जिम्मेदारी ले ली है। दरअसल, नामांकन के बाद से सक्रिय हुए प्रत्याशियों के परिजनों के सामने समय की डेडलाइन भी है, जिसके भीतर वे बेहतर प्रचार कर अपने संबंधी के सिर जीत का सेहरा बांधना चाहते हैं। कोई पत्नी की जीत के लिए गलियों की खाक छान रहा है तो कोई पिता, मां और बहन को विजयी बनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहा है। ऐसे में तपती दोपहरी में न केवल प्रत्याशी व उनके समर्थक बल्कि परिजन भी चुनाव प्रचार व प्रबंधन में पसीना बहा रहे हैं। हां, वह इस बात का खूब ख्याल रख रहे हैं कि मतदाताओं से उनका सीधा तारतम्य हो, ताकि वोट उनके पति, मां, बहन, चाचा या भाई की झोली में ही गिरे। मतदान में अब कुछ दिन शेष रह गया है। सभी प्रत्याशी गली मोहल्लों में घूमकर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं। कोई मुद्दों की बात कर रहा है तो कोई महंगाई व भ्रष्टाचार को दूर करने का भरोसा देकर वोट मांग रहा है। नगरीय क्षेत्र के सभी नगर निकाय में हैं। हर घर तक प्रत्याशी का एक बार पहुंचना भी मुश्किल होता है। इसे देखते हुए उम्मीदवार के परिजनों ने भी प्रचार की डोर पकड़ रखी है। रणनीति के तहत जिस क्षेत्र में प्रत्याशी भ्रमण कर रहा होता है, उसके विपरीत दिशा में उम्मीदवार के परिजन पार्टी कार्यकर्ताओं की टोली के साथ वोट मांगने निकलते हैं। बताते चलें कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव के प्रचार की कमान पति रंजीत बहादुर श्रीवासतव, बेटा अमरजीत श्रीवास्तव और बहुओं ने संभाल ली है। ऐसे में रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी पूरी दिनचर्या बदल गई है। वह सुबह सात बजे जहां जनसंपर्क के लिए घर से निकल जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी, बेटा और बहुओं ने भी प्रचार की जिम्मेदारियां बांट ली है। इस चुनावी रणनीति में उनका साथ बेटा, बहु, भाई, भतीजा और अन्य परिजन दे रहे है। एक ओर जहां पुत्रवधू अंकिता श्रीवास्तव, स्मृति जैन, मंजरी श्रीवास्तव, मनी ठाकुर सहित सभी बहुएं भी चुनाव प्रचार के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को देखते हुए उनके खानपान का भी ख्याल रखतीं हैं। वहीं दूसरी ओर उनका बेटा अमरजीत श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, समरदीप श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ गली मुहल्लों में घूमकर वोट मांग रहे हैं। महिला वोटरों से मिलना और उनकी समस्याओं को समझने का काम भी बहुओं के हिस्से में है। बेटा जहां युवा वर्ग की कमान संभाल रहा हैं, वहीं बहू महिलाओं में जाकर अपनी सास के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई हैं और प्रचार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम कर रहे हैं। वहीं चाचा राजकुमार श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, नीलमणि के अलावा उनके अन्य रिश्तेदारों ने भी प्रचार की कमान संभाल रखे है। जबकि विशाल श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

