मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 07 मई को बदायूँ आकर करेंगे जनसभा को संबोधित-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सात मई को बदायूं शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बदायूं के लिए तय हो गया है। इधर भाजपा की ओर से बदायूं में सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सात मई का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे बदायूं शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। गुरुवार चार मई को उनके कार्यक्रम का मिनट टू मिनट जारी कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की जनसभा को शहर में स्थान तय करने की तैयारी शुरू हो गई है।जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!