समाज के लिए अभिशाप बन रहे दहेज लोभियो द्वारा नवविवाहिताओं को उत्पीड़न करने सिलसिला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाज के लिए अभिशाप बन रहे दहेज लोभीयो द्वारा नवविवाहिताओ को उत्पीड़न करने का सिलसिला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है ऐसा ही एक मामला थाना जरीफनगर के ग्राम मलिकपुर विचोला निवासी दहेज लोभीओं पर दर्ज कराया गया है I


थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम हरिपुर निवासी अनेक सिंह पुत्र राम सिंह ने थाना जरीफनगर में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति की शादी 6 जुलाई वर्ष 2021 को ग्राम मलिकपुर विचोला निवासी विपिन यादव. पुत्र लाल सहाय के साथ की थी तथा हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था परंतु शादी के कुछ दिन बाद ही विपिन यादव के परिवार वाले उससे दहेज की मांग करने लगे दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल ₹100000 नगदी की मांग करने लगे मांग पूर्ण न करते देख उन्होंने प्रीति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया कुछ दिन पूर्व उपरोक्त लोगों ने प्रीति के ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगाकर मारने का प्रयास किया परंतु वह बच गई इसके बाद उपरोक्त लोगों ने प्रसव के 4 महीने बाद ही मारपीट कर प्रीति को घर से बाहर निकाल दिया तथा कहा जब तक तुम्हारे परिवार वाले हमारी मानसून नहीं कर देते तब तक किस घर में प्रवेश नहीं करोगी साथ ही साथ दहेज मांगने में विपिन यादव के भाई काले विरमा पुत्र गण लाल सहाय लाल सहाय पुत्र नेकराम आदि का विशेष सहयोग रहा पता मांग पूर्ण न करने पर उपरोक्त लोग प्रीति को यदा-कदा प्रताड़ित करते रहते थे अनेक सिंह ने थाना जरीफनगर में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 498 ए 504 तीन बटे चार दहेज प्रतिषेध अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराइ है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!