बरात से लौट रही बग्गी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, साथी घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी चालक और घोड़े की मौत हो गई, जबकि बग्गी चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी 30 वर्षीय राजवीर उर्फ छोटे लाल शादी समारोह में घोड़ा, बग्गी चलाने का काम करता था। बुधवार को वह मुजरिया क्षेत्र के गांव कौल्हाई में बरात चढ़ाकर घर वापस लौट रहा था। उसके साथ में बिल्सी के मुहल्ला नंबर आठ निवासी आसमोहम्मद भी था। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे गांव रफीनगर के पास अज्ञात वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बग्गी के परखचे उड़ गए और राजवीर उर्फ छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। बग्गी को खींच रहे एक घोड़े ने भी दम तोड़ दिया, जबकि आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आसमोहम्मद को जिला अस्पताल भेजने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
वाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर: इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, यहां डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बग्गी में लगा एक घोड़ा भी मर गया, जबकि एक घोड़े को काफी चोट आई है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर पुलिस को दी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

