उप जिला मजिस्ट्रेट ने अधीनस्थों के साथ मतगणना स्थल का किया दौरा मतगणना स्थल को साफ़ स्वच्छ व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह सहसवान कछला मार्ग पर स्थित नगर निकाय चुनाव के लिए रवाना होने वाली मतदान पार्टियों के साथ ही मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय का अधीनस्थों के साथ दौरा किया तथा अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त रखने के निर्देश दिए I गौरतलब है नगर निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद
सहसवान नगर पंचायत देहगवा के लिए 11 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी मतपेटिकाउ को स्ट्रांग रूम में रखे जाने के साथ ही 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय चयनित किया गया है I
उप जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह तहसीलदार शर्मनानंद अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के साथ सहसवान कछला मार्ग पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में 11 मई को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की 10 मई से होने वाली रवानगी मतगणना उपरांत विद्यालय में मतपेटियों की सुरक्षा के वास्ते बनाई गई स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने के साथ ही 13 मई को होने वाली मतगणना की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे उप जिला मजिस्ट्रेट ने स्थल पर बड़ी-बड़ी घास गंदगी देखकर नाराजगी प्रकट की तथा तुरंत विद्यालय परिसर को साफ स्वच्छ रखने के साथ ही प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए अपने सामने खड़े होकर परिसर में लगाई जाने वाली रेलिंग पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर गड्ढों को तत्काल भरने के साथ ही चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए I ओप्पो जिला मजिस्ट्रेट प्रेमपाल सिंह अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए की व्यवस्थाएं समय से पूर्व दूरस्थ एवं चाक-चौबंद रखी जाएं इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी I
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार लेखपाल विनोद कुमार नगर निकाय चुनाव प्रभारी कमर जमशेद के अलावा कई अधीनस्थ उपस्थित थे I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!