आरा मशीनों पर काटी जा रहीं हरी लकड़ियां, नहीं हो रही कार्रवाई
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
सिद्धौर, बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में आरा मशीन संचालक व वन माफिया ने अलग अलग गांवों में दर्जनों प्रतिबंधित आम, नीम व शीशम के दर्जनों पेड़ो को काट कर ठिकाने लगा दिया। वन माफिया काफी अरसे से लकड़ी कटान के कार्य को अंजाम देता रहा। जिसे वन विभाग द्वारा संरक्षण भी प्राप्त है जिस कारण वह लगातार बेखौफ होकर अवैध कटान को अंजाम दे रहा है।जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। वन माफिया की असंद्रा थाना अंतर्गत संगौरा में आरा मशीन भी संचालित । जिससे इसे अवैध लकड़ी को ठिकाने लगा कर सप्लाई करने में और आसानी होती है जिस कारण अवैध कटान से मोटी कमाई कर रहा है। वन माफिया नंदे ने असंद्रा थाना व सिद्धौर चौकी अंतर्गत पूरे पहलवान, दुरौंधा, व पूरे दुनिया, ,पूरे बरजोर ,कोठी थाना अंतर्गत अमसेरुवा, सरसा,समेत कई गांवों में प्रतिबंधित आम,नीम, महुवा, शीशम के पेड़ो की अवैध कटान को अंजाम दिया। इस पूरी अवैध कटान से वन विभाग पूरी कटान से अनजान बना हुआ है। तो वही ग्रामीणों का कहना हैं कि यह ठेकेदार रात के अंधेरे में अवैध कटान को अंजाम देता है और लकड़ी को अपनी आरा मशीन पर ले जाकर अच्छे दामों पर सप्लाई करता है। जिस तरह से इस समस्त कटान से पुलिस व वन विभाग अनजान बना है। अवैध कटान से जहा पुलिस व वन विभाग पर सवालिया निशान लग रहा है। चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

