ईपीएफ को लेकर रोजगार सेवकों में रोष, जताया विरोध
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर सभागार में रोजगार सेवकों ने बैठक कर खंड विकास अधिकारी से ईपीएफ दिलाए जाने की मांग किया है।रोजगार सेवकों की मांग पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। गुरुवार को रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रुप से ईपीएफ का मुद्दा छाया रहा। बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों ने एक स्वर में कहा कि उनके मानदेय से ईपीएफ काटा जा रहा है लेकिन इसे कहां जमा किया जा रहा है किसी को पता नहीं है। बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारी ने सभी रोजगार सेवकों को उनकी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। बैठक में शकील अहमद राजकुमार वर्मा जितेंद्र वर्मा लवलेश अंजनी कुमार दीक्षित रमाकांत वर्मा अशोक कुमार मुकेश मिथिलेश पाल आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

