सात को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, गांधी ग्राउंड में करेंगे जनसभा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को शहर आ रहे हैं। वह पूर्वाह्न 11 बजे गांधी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को पुलिस लाइन में हेलिपैड पर उतरेंगे। वहां से वह कार द्धारा गांधी ग्राउंड पहुंचगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद गांधी ग्राउंड से कार द्धारा पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे, फिर उनका हेलीकॉप्टर शाहजहांपुर के उड़ जाएगा। बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गांधी ग्राउंड जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बदायूं नगर पालिका से प्रत्याशी दीपमाला गोयल, जिला संयोजक निकाय चुनाव आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, सुभाष भारद्धाज मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

