निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय के पक्ष में महिलाओ की टोली मेदान में कूदी

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार वार्ष्णेय के पक्ष में महिलाओं की टोली मैदान में कूद गई हैं। शुक्रवार को महिला समर्थकों ने घर घर जाकर मतदाताओं से चुनाव चिन्ह रिक्शा पर मोहर लगाने की अपील की। महिलाओं की टोली ने नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर अशोक वार्ष्णेय के पक्ष में व्यापक जनसम्पर्क किया। इस दौरान स्वाति, कविता, विनीता, रेनू, ज्योति, गंगोत्री आदि महिला समर्थक प्रमुख थीं। इधर पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय ने भी नगर में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान जारी रखा। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि नगर की जनता विरोधियों की सारी असलियत से वाकिफ है। इस बार नगर के हर जाति धर्म के लोगों का उन्हें भारी संख्या में समर्थन मिल रहा है। चेयरमैन बनने के बाद वे जनहित में कार्य करते हुए नगर में विकास की गंगा बहाएंगे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!