बैंक भुगतान को गए ग्राहक की बाइक चोरी- बाइक सवार ने अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी अली हैदर पुत्र आखिर हुसैन भारतीय स्टेट बैंक शहबाजपुर बैंक से भुगतान लेने के लिए चाचा तौफीक के साथ बाइक हीरो एच एफ डीलक्स यूपी 24/6543 से गया था। बाइक बाहर खड़ी करके बैंक में चला गया जब बैंक का कार्य निस्तारण करके बाहर आया तो बाइक नदारद थी।अज्ञात चोर बाइक चोरी करके भाग गया अली हैदर ने थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैI
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

