हज यात्रा के लिए बाराबंकी के 275 लोगों का हुआ चयन जिला हज सेवा समिति ने बैठक करके किया एलान
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। जिले के 275 अकीदतमंदों को इस साल हज यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। हज सेवा समिति बाराबंकी ने हज यात्रियों की सूची जारी की है। जिले से इस साल 310 लोगो ने आवेदन किया था। जिसमें 299 भाग्यशाली लोग चयनित हुए। लेकिन 24 लोगो ने पैसा नही जमा किया इस नाते 275 लोगो यात्रा पर जा सकेंगे। इसमें 145 पुरुष व 122 महिलाओ शामिल है। जो हज यात्रा पर जाएंगे। चयनित हज यात्रियों को आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिला हज सेवा समिति सक्रिय है। इसके लिए हज कमेटियों ने गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसका पालन करने के बाद हज यात्री अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकेंगे। हज सेवा समिति बाराबंकी के अध्यक्ष हाजी इरफान अंसारी ने बताया कि कोरोना काल के कारण के बाद शुरू हुई हज यात्रा में पिछले साल जिले से कुल 81 अकीदतमंद हज यात्रा पर गए थे। श्री अंसारी ने हज यात्रियों को पवित्र यात्रा के लिए चयनित होने पर उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की बधाई दी है। उन्होंने ये भी निवेदन किया कि वे पवित्र हज यात्रा के दौरान अपने देश की तरक्की, खुशहाली और देशवासियों में प्रेम और सौहार्द बने रहने और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की भी दुआ करें। श्री अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाऐ हज यात्रा पर अकेली जा सकती है। बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा ऐसी महिलाओं के लिए अपने स्तर पर उनकी ग्रुपिंग की जाएगी। उन्हें सऊदी अरब में विशेष सुविधाओं के साथ प्रवास के लिए अलग भवन आवंटन और उनकी देखभाल के लिए महिला ख़ादीमुल हुज्जाज की तैनाती जैसे विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

