खेत में मिला प्रतिबंधित पशु का अवशेष
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बड्डूपुर, बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झरसवां निवासी एक किसान के मेंथा खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले हैं। अवशेष मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर दफना दिया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झरसवां निवासी विद्यावती के गांव के बाहर खेत हैं। खेतों में मेंथा की फसल लगी हुई है।शुक्रवार सुबह लोग जब खेतों को पहुंचे तो उन्हें प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले।जबकि खेत में थोड़ी दूर पर ही काफी मात्रा में खून फैला मिला। मामले की जानकारी होते ही हिंदू संगठनों सहित ग्रामीणों की भीड़ लग गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आनन-फानन में पास ही खाली पड़ी जमीन में दफ़ना दिया।उधर घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों को ढूंढ कर निकाला जाएगा। शुक्रवार को झरसवां के जिस खेत में पशुओं के अवशेष मिले हैं। उस घटना स्थल से पांच सौव मीटर की दूरी पर ही टंडवा गदमानपुर में गो आश्रय केंद्र स्थापित हैं। ग्रामीणों ने आशंका जता रहे हैं कि कहीं गो आश्रय केंद्र से तो नहीं प्रतिबंधित पशु को पकड़ कर यहां पर उसका वध किया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

