मुख्यमंत्री जनसभा की तैयारियों को लेकर बदायूँ पहुंचे कमिश्नर और आईजी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। रविवार सात मई को बदायूं में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबंधित करेंगे। इसको लेकर भाजपा तो अपनी तैयारी में जुटी हुई है साथ ही प्रशासन तैयारियों में जुटा है। तैयारियों का जायजा लेने बरेली से कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ राकेश कुमार सिंह पहुंचे। डीएम मनेज कुमार व एसएसपी डॉ ओपी सिंह के साथ व्यवस्थाएं देखीं। आज शनिवार को दोपहर 12.55 बजे शहर के इस्लामिया कॉलेज मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लेने कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल और आईजी बरेली डॉ. राकेश कुमार सिंह पहुंचे।


यहां डीएम मनोज कुमार और एसएससी डॉ. ओपी सिंह सहित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के लिए बन रहे मंच का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से बात की। इसके बाद वह पुलिस लाइन मैदान पहुंच गए जहां व्यवस्थाओं को देखा। बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं और बेरीकेजिंग करा कर इलाके सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा हैं। शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी लगे हुए हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!