बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा: बोले- नो कर्फ्यू…नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आज बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में सीएम योगी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा। अब यूपी में सब चंगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा। हेलीपैड पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, हरप्रसाद पटेल, राजेश यादव, पूनम यादव समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन मैदान से मुख्यमंत्री पूरे काफिले के साथ 1:20 पर रवाना हुए। वो इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में 1.32 पर पहुंचे।
बदायूं की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है। भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट हुए हैं। सीएम योगी की जनसभा से सियासी पारा और बढ़ गया है।
दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की जनसभा में 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों से लोगों को बुलाया गया है। उनके आने-जाने का रूट निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके वाहन खड़े कराने के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बेरीकेडिंग की गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!