महानदी के सुकर्रा घाट पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र की सीमा पर बहने वाली गंगा नदी में शुक्राचार्य बनाम सुकर्रा घाट पर कीचड़ में फंसी एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला के क्षत-विक्षत शव को पुलिस ने सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है तथा संबंधित थाना क्षेत्रों को उपरोक्त महिला के शव की फोटोग्राफ कपड़े भेज कर पहचान कराने में सहयोग करने की अपील की है l

थाना पुलिस को ग्राम चौकीदार का नगला मजरा टोटपुर करसरी के चौकीदार लाल सिंह को जानकारी मिली गंगा नदी के शुक्राचार्य घाट पर कीचड़ में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है जिस पर चौकीदार लाल सिंह ने मामले की जानकारी तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने कीचड़ से महिला के शव को निकालकर निकटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों से शव का पहचान कराने का प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी महिला की आयु लगभग 30 वर्ष है रंग गेहूं गा क्रीम कलर की पजामी काले रंग का सूट फटा हुआ है तथा उसका चेहरा पानी में पूर्ण रुप से फूल चुका है तथा शव क्षत-विक्षत अवस्था में है पुलिस ने उपरोक्त महिला के शव को सीमावर्ती थानों में महिला के शव की हुलिया के फोटोग्राफ्स भेज कर उसके सब कि शिनाख्त कराई जाने में सहयोग की अपील की है l
पुलिस ने उपरोक्त महिला के शव को सीलकर के पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!