गेहूं की आवक न होने से विपणन विभाग द्वारा गांव गांव जाकर किसानों के साथ बैठक कर केन्द्रों पर मिलने वाली सहुलियत की जानकारी………

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सरकारी क्रय केन्द्र पर गेहूं की आवक न होने से विपणन विभाग द्वारा गांव गांव जाकर किसानों के साथ बैठक कर केन्द्रों पर मिलने वाली सहुलियत की जानकारी देकर सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूं को बेचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सोमवार को ग्राम पंचायत याकूतगंज स्थित मिनी सचिवालय मे आयोजित किसान गोष्ठी मे डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार , मंडी सचिव शिव गोविंद, एसएमआई गायत्री देवी मौर्य ने किसानो से अपनी उपज को गेहूं क्रय केन्द्रो पर ही बेचने का आहवान किया उन्होंने किसानों से सरकारी क्रय केन्द्र पर गेहूं विक्रय में रूचि न लेने का कारण व समस्याओं की जानकारी ली गई। कई किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं से रूबरू कराते हुए बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार गेहूं की पैदावार ओलावृष्टि और बारिश के कारण कम हुई है। इस वर्ष करीब 60 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब हो गई है। इस कारण प्रति हेक्टेयर गेहूं की फसल की पैदावार कम हुई है। साथ ही गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। विपणन निरीक्षक गायत्री देवी मौर्य ने किसानों से बैठक में सभी समस्या के विन्दुओ पर चर्चा के बाद अपील की जिन किसानों के पास गेंहूं विक्रय हेतु है। उसे मण्डी के सरकारी केंद्र पर ही लाएं। किसानों को आश्वासन देते हुए बताया कि गेहूं खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। और भुगतान भी 24 घण्टे के अन्दर ही कराया जाएगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!