सपा प्रत्याशी शीला सिंह वर्मा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब सामाजिक सौहार्द की मिसाल को तोड़ रही भाजपा: शीला सिंह

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। देवा महादेवा की पावन धरती पर गंगा जमुनी तहजीब के लिए प्रसिद्ध बाराबंकी जनपद एकता भाईचारे की अटूट मिसाल है यहां हमेशा अपनत्व, बंधुत्व का बोलबाला रहा है। उक्त विचार सपा प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह वर्मा ने आज नगर जनसंपर्क के दौरान नगर वासियों से मुखातिब होते हुए कहीं। मतदाताओं से वोट और समर्थन की अपील करते सपा प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह वर्मा ने कहा हमारा बाराबंकी शहर मोहब्बत और भाईचारे का शहर है, इस नगर का सामाजिक सौहार्द्र अटूट और बेमिसाल है इसको तोड़ पाना किसी के बस की बात नहीं, यहां के लोग हमेशा अपनी मोहब्बत से लोगों का दामन भरते रहते हैं शहरवासी जिसको अपना मान लेते हैं उसके लिए अपना सर्वस्व निछावर करने को तैयार रहते हैं इस जनपद में नफरत के लिए कभी कोई जगह नहीं रही शहर की जनता नफरत का जवाब हमेशा मोहब्बत से देने के लिए तैयार रहती है,इसीलिए बाराबंकी शहर की एकता की खुशबू देश भर में फैली हुई है। यह चुनाव विकास और भाईचारे को मजबूत करते हुए नगर को समृद्धसाली बनाने का चुनाव है। इसलिए आप सभी से मेरी अपील है कि इस चुनाव में मुझको मौका देते हुए नगर को सुसज्जित करने की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर देने का कार्य करें।मैं आपके अनुरूप नगर विकसित करने का काम करूंगी। जहां जरूरतमंद की जरूरत के अनुरूप कार्य होगा हर घर को बिजली पानी स्वच्छ गलियां सड़कें नाली सब नगर वासियों के मनसा अनुरूप होगा। समाजवादी पार्टी से नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती शीला सिंह ने सोमवार को अपने आवास लक्ष्मणपुरी कॉलोनी से पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं अपने शुभचिंतकों के साथ जनसंपर्क शुरू करते हुए दशहराबाग, नाका सतरिख गुड मंडी धनो का चौराहा मुख्य बाजार घंटाघर दर्पण टॉकीज होते हुए सनी मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मार्ग पर कई स्थानों पर सपा प्रत्याशी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई तमाम नगर वासियों ने गुलदस्ता भेंट कर सपा प्रत्याशी का स्वागत किया। नगर जनसंपर्क में मुख्य रूप से सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा आदि प्रमुख लोगों के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!