बड्डूपुर, बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के प्रांगण में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में शशि ने 79.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम ,संदीप कुमार 78.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय ,उत्कर्ष मौर्य ने 78.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाई स्कूल में अंशुल कुमार ने 88.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, रोहित कुमार ने 85 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा आकांक्षा मौर्य ने 84 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नही होता। विद्यालय के सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत बसारा प्रधान मनीष कुमार जयसवाल और शिव दयाल जयसवाल ने बच्चों को उपहार स्वरूप बैग देकर सम्मानित किया। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Related Posts

