रामनगर के विकास के लिए भाजपा को चुने: बद्री विशाल
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
रामनगर, बाराबंकी। भयमुक्त माहौल रहे इसलिए भारतीय जनता पार्टी को कमल फूल पर मुहर लगाकर भारी मतो से जिता दें। नगर का विकास भी होगा और गरीब जनता को कोई सताएगा नहीं। अमन शांति एंव भाई चारे के लिए उन्हे वोट देकर विजई बनाए। उक्त बातें जन संपर्क करते हुए भाजपा उम्मीदवार बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने मतदाताओं से कहीं। उन्होंने कहा कि जब वह चेयरमैन रहे तो जाति पाति से ऊपर उठकर सभी के लिए काम किया। जितना भी बन पड़ा सभी की सेवा की। कोरोना काल मे भी सबके साथ रहे। उनके रहते किसी का उत्पीड़न नही हुआ और न ही किसी को सतायाा गया। पूरे पांच साल जनता ने अपने को सुरक्षित महसूस किया। आने वाले समय में एक बार फिर उन्हें कमल के फूल पर वोट देकर भारी मतों से जिता दें। सरकार से सारी योजनाओं को लाकर रामनगर का चौमुखी विकास किया जाएगा। सतीश ओझा ने कहा कि नगर की जनता के आशिर्बाद से बद्री बाबू के साथ करंवा जुड़ता जा रहा है।सभी के सहयोग आशीर्वाद से उनकी विजय तय है। किसी के झूठे बहकावे मे न आए। लोग झूठ बोलकर अपनी कमियाँ छिपा रहे है। बद्री त्रिपाठी की जीत आप सभी की जीत है। आप के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आएगी। वे हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़े रहेंगे ।इस अवसर पर तमाम लोगों से जन संपर्क करते हुए मतदाताओं से कमल फूल पर वोट देने की अपील की। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

