उसावां में सहेली की शादी से आधी रात लौटी बेटी, सुबह घर में फंदे से लटका मिला शव
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा में पिता की फटकार से आहत युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गौतरा के मोहल्ला नरपत रमसी निवासी राजेश कश्यप की 19 वर्षीय पुत्री मीना गांव में ही अपनी सहेली के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे वह घर लौटी तो पिता ने उसको डांट दिया। इसके बाद मीना अपने कमरे में सोने चली गई।
सुबह चाचा के घर में लटका मिला शव:- मंगलवार की सुबह परिजनों ने देखा कि मीना अपने चाचा के घर में फंदे से लटकी हुई है। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसको फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। इस संबंध में एसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा था। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

