निर्दलीय प्रत्याशी तनवीर जेहरा को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बाइक रैली देखकर उड़े विपक्षियों के होश।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर बाराबंकी जनपद बाराबंकी के नगर पंचायत जैदपुर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने पुरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया । जैदपुर कस्बे के निर्भीक ईमानदार,कर्मठ,जुझारू अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी तनवीर जेहरा के पति तफज्जुल हुसैन अंसारी ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में तूफानी बाइक रैली करते हुए मतदाताओं से वोट मांगे तथा मतदाताओं को आश्वासन दिया की अगर जैदपुर के जागरूक मतदाताओं ने उन्हें अपना कीमती वोट देकर चुना तो वह कस्बे का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बाइक रैली में तफज्जुल हुसैन के साथ कस्बे सभी समाज का भारी तादाद में मतदाता का उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त है। वह क्षेत्र का विकास करने के लिए ही मैदान में उतरे हैं। इस मौके पर मोहम्मद मेराज अंसारी। इस्लामुद्दीन अंसारी। हफीज़ मिम्बर। मिन्हाज अंसारी। नजमुल हसन। मोहम्मद मुकीम अंसारी। सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!