उसहैत में सड़क किनारे खेल रही मासूम आई पिकअप की चपेट में- मौंत हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक मय पिकअप के हुआ फरार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी में सड़क किनारे खेल रही मासूम को पिकअप वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। ड्राइवर वाहन के साथ मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर पुलिस को दी है। हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव हरेंडी के पास हुआ। गांव के ही धनीराम की 6 वर्षीय बेटी करिश्मा सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने करिश्मा को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और परिजन बच्ची को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर को भगाने का आरोप:- पिता ने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने ड्राइवर को वहां से निकाल दिया। भीड़ भी ज्यादा नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि अगर उन लोगों से पूछताछ हो तो ड्राइवर का सही नाम और पता मिल सकता है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!