किन्नर को घर ले गया प्रेमी, आधी रात बिगड़ी बात; चाहत की चीख सुन जागे पड़ोसी, खून देख बुलाई पुलिस

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में एक युवक ने किन्नर को अपने घर ले जाकर गोली मार दी, जिससे किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात की है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी किन्नर चाहत का कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शहर के ही मोहल्ला कबूलपुरा में रहते हैं। बुधवार की रात युवक किन्नर चाहत को अपने साथ अपने गांव ले गया।
रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के दौरान युवक ने किन्नर को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। उसकी चीख और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भाग गया। इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!