दूसरे बड़े मंगल पर गूंजे हनुमान जी के जयकारे

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। लाल देह लाली लसे अरु धरि लाल लंगूर… व हनुमान चालीसा पाठ के स्वर भोर से ही मंदिरों में गूंज उठे। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर मंगलवार को भोर से ही मंदिर जाने वाले मार्गों पर भक्तोें की भीड़ दिखाई देने लगी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन कर उनकी कृपा व प्रसाद लिया। घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तेज धूप होने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। हनुमत भक्ति के गीतों के बीच भक्त दिनभर भंडारे का प्रसाद व शरबत का वितरण करते रहे। ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल उत्सव सरीखा रहा। भोर से ही मंदिरों समेत कई स्थानों पर गूंज रहे भक्तिगीत और प्रसाद का वितरण ने पर्व का रूप दे दिया। मंगलवार को भोर से ही भक्तों का मंदिर जाना शुरू हो गया। सूर्याेदय के पूर्व से ही मंदिर जाने वाले मार्गों में भक्तों की भीड़ दिखने लगी। मंदिर पहुुंचे कुछ भक्तों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया तोे कुछ भक्तों ने माला फूल व प्रसाद अर्पित कर जयकारे लगाए। घंटा-घड़ियाल के बीच जय हनुमान के जयकारों व भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पवन सुत के भक्तिगीत गुंजायमान हो रहे थे। शहर में कई स्थानों में सब्जी पूड़ी, छोला-चावल, हलवा, शबरत का स्टॉल लगाकर वितरण किया गया। इस दौरान इन स्टॉलों पर राहगीरों की भारी भीड़ रही। तेज धूप के बावजूद स्टॉलों पर पंक्तिबद्ध होकर लोगों ने शर्बत व प्रसाद ग्रहण किया। शहर के कैलाश आश्रम, धनोखर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर बजरंग बली के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में सुबह व शाम भक्तों की भीड़ लगी रही। विशेष तौर पर धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की। अनेकों भक्तों ने बड़े मंगल पर व्रत रखकर घर पर बजरंग बली की आराधना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मुगल दरबार स्थित कल्पना माल के संचालक पवन जैन, समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ता तुषार यादव एवं सफेदाबाद में दिनेश सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में बेटे अविरल सिंह के साथ पहुंचकर भगवान बजरंगबली महाराज की पूजा अर्चन कर आरती की और बजरंगबली के भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

एसबीएस स्कूल में हर्षित राजकुमार ने बांटा प्रसाद

हैदरगढ़, बाराबंकी। हैदरगढ़ सुबेहा रोड पर ग्राम नरौली में स्थित एसबीएस पब्लिक इंटर कालेज के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह द्वारा हर वर्ष स्कूल प्रांगण में बड़े मंगल के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। उस परंपरा को बनाए रखने के लिए इस जिम्मेदारी का निर्वाहन मंगलवार को उनके पुत्र और संस्था के प्रबंधक हर्षित राजकुमार ने उसी परंपरा के अनुसार स्कूल प्रांगण में आज दितीय बड़े मंगल के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजित भंडारे में हैदरगढ़ के तमाम गणमान्य लोगो ने बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य नीलम सिंह, बालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य अरूण श्रीवास्तव, स्कूल प्रधानाचार्य शाशी प्रकाश शुक्ला, राम लखन पाल, बिदूं शुक्ला, उत्सवी सिंह,ममता, शकर पवांर, राजू सिंह, अयूब कुरैशी, सुधीर सिंह, रानू, अतुल एवं कॉलेज समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

समाजसेवी अशोक सिंह किया भण्डारे का आयोजन

बाराबंकी। शहर के टेस्टी बाइट स्थित रेस्टोरेंट के सामने समाजसेवी अशोक सिंह द्वारा आयोजित भण्डारे में गूंज रहा था। भण्डारा सुबह से शुरु हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर अषोक सिंह ने कहा कि हर वर्ष ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर भण्डारे का आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि बजरंगबली की महिमा अपरम्पार है। कलयुग में यह अकेला देवता हैं जो सच्ची सेवा से भक्त उनकी शरण में जाता है तो बजरंगबली भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं। भण्डारे में मुख्य रुप से अजय प्रताप सिंह, दिनेष प्रताप सिंह, रामकरन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रवि रावत, मो. फिरोज, ज्ञानेन्द्र आर्या, अंकुर मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, जितेन्द्र मौर्या, आकाष प्रताप सिंह, अभयराज सिंह, मनीष यादव सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!